रोमारिया की आतिशी पारी ने दिलाई मुंबई इंडियन को सन्न में पहली जीत

मुंबई। मैन ऑफ द मैच रोमारियो शैफर्ड के 10 गेंदों में नाबाद 39 रन ने दिल्ली के ट्रिस्टन स्टब्स की 25 गेंदों पर 71 रन की नाबाद पारी को फीका कर दिया। मुंबई इंडियंस ने लगातार तीन मैचों की हार का क्रम तोड़ते हुए रविवार को यहां सत्र की अपनी पहली जीत दर्ज की। हार्दिक की कप्तानी वाली टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हरा दिया। नोर्जे के अंतिम ओवर में रोमारियो ने बटोरे 32 रन : दिल्ली को अंतिम दो ओवरों में 51 रन लुटाना महंगा पड़ गया। मुंबई के शैफर्ड ने नोर्जे के अंतिम ओवर में 32 रन बटोरे जिसमें चार छक्के और दो चौके शामिल थे। अंतिम पांच ओवरों में मुंबई ने 96 रन बनाए थे। मुंबई के 5 विकेट पर 234 रन के जवाब में दिल्ली की टीम 8 विकेट पर 205 रन ही बना सकी। दिल्ली के लिए स्टब्स ने अपनी पारी में सात छक्के और 3 चौके लगाए लेकिन उनकी पारी सिर्फ हार का अंतराल ही कम कर सकी। अंत में दिल्ली ने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए। दिल्ली कैपिटल्स के युवा बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने 41 रन का योगदान दिया। 

10 गेंदों में 39 रन की पारी खेली शैफर्ड ने जिसमें तीन चौके और चार छक्के


बुमराह की यार्कर पर पृथ्वी हुए बोल्ड : दिल्ली ने पृथ्वी शॉ (66 रन) की मदद से अच्छी शुरुआत की थी। उनकी पारी में 3 छक्के और 8 चौके शामिल थे। वह बुमराह की शानदार यार्कर पर बोल्ड हो गए। आवश्यक रनरेट का दबाव टीम पर लगातार बना रहा। पोरेल ने 31 गेंदों की पारी में 5 चौके लगाए। बुमराह के उन्हें आउट करने के बाद दिल्ली को कप्तान पंत से उम्मीदें थी पर वह एक रन ही बना पाए। अक्षर (08), ललित (03), कुशाग्र (00) और रिचर्ड्सन (02) ने निराश किया। मुंबई के कोएट्जी ने 4 विकेट लिए। हार्दिक ने लगातार दूसरे मैच में गेंदबाजी नहीं की।

Comments